हीरो मावरिक को कई बार भारतीय सड़कों पर परीक्षण करते हुए देखा गया है। इसकी परीक्षण खबरों के अनुसार इसका डिजाइन हार्ले डेविडसन X440 से अलग होने वाला है।
Hero Mavrick 440: हीरो मोटोकॉर्प की आगामी मोटरसाइकिल हीरो मावरिक 440 को कुछ दिन पहले ही आधिकारिक तौर पर लॉन्च की घोषणा की गई है। इसे इस साल 22 जनवरी 2024 को लांच किया जा रहा है। जैसे-जैसे हम लॉन्च के करीब आ रहे हैं लोगों की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। बता दे की कंपनी ने इसका पहला आधिकारिक टीज़र जारी किया है। जिसमें इसके सेल्यूट और इसके डिजाइन का झलक मिलता है।
Hero Mavrick 440 Officially Teased
हीरो मावरिक के इस आधिकारिक टीज़र छवियों में से एक इसकी गोल एलईडी हेडलैंप, खूबसूरत डीआरएल की एक जोड़ी, एक ऑफसेट सर्कुलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक सिंगल-पीस ट्यूबलर हैंडलबार और अंतिम में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन सेटअप आगे की ओर दिखाई दे रहा है। इसके साथ एक और टीज़र को जारी किया है। जिसमें इसके ऊपर की दृश दिखाई दे रहे हैं। इससे यह पता चलता है कि इसमें एक मस्कुलर फ्यूल टैंक, फ्रंट फोर्क्स तक फैले हुए शार्प टैंक एक्सटेंशन, सिंगल-पीस सीट और एक बड़ी पिलियन ग्रैब रेलकी झलक दिखाई दे रही है।
Hero Mavrick 440 Engine
हीरो मावरिक को कई बार भारतीय सड़कों पर परीक्षण करते हुए देखा गया है। इसकी परीक्षण खबरों के अनुसार इसका डिजाइन हार्ले डेविडसन X440 से अलग होने वाला है। मावरिक में 440 सीसी सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किए जाने वाला है। जो 27bhp की शक्ति और 38nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे पांच स्पीड गियर बॉक्स से जुड़े जाने की संभावना है।
Hero Mavrick 440 Suspensions and brakes
इसके परीक्षण खचरों के अनुसार इसमें पारंपरिक रूप से आगे की ओर फोर्क्स और पीछे की तरफ ड्यूल रियल स्प्रिंग के द्वारा इसे नियंत्रित किया जा रहा है। और इसके बेकिंग सेटअप में दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक जो सिंगल चैनल या डुएल चैनल ABS के साथ 17 इंच के पहिया इस्तेमाल किया जा सकता है।
Hero Mavrick 440 Price
हीरो मावरिक 440 की कीमत को लेकर इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन एक्सपर्ट के अनुसार इसे 1.70 लाख रुपए के अनुमानित कीमत के बीच लॉन्च किया जा सकता है।
COMMENTS