ओवैसी ने कहा कि 'भागवत भारत को हिंदू ’नाम देकर मेरा इतिहास नहीं मिटा सकते
(AIMIM) के अध्यक्ष और हैदराबाद (Hyderabad) से सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Assadudin Owaisi) ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) की उस टिप्पणी पर ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि 'भारत हिन्दू राष्ट्र है.'
ओवैसी ने कहा कि 'भागवत भारत को हिंदू ’नाम देकर मेरा इतिहास नहीं मिटा सकते. यह काम नहीं करेगा. वह इस बात पर जोर नहीं दे सकते हैं कि हमारी संस्कृतियाँ, आस्थाएँ, पंथ और व्यक्तिगत पहचान सभी हिंदू धर्म से जुड़ी हैं..
भारत ना कभी हिन्दू राष्ट्र था, ना है, ना कभी बनेगा इंशाल्लाह.'
संघ अपने इस नजरिए पर अडिग है - भागवत
मंगलवार को कहा कि संघ अपने इस नजरिए पर अडिग है कि ‘भारत एक हिंदू राष्ट्र’ है. नागपुर के रेशमीबाग में संघ के विजयदशमी उत्सव के दौरान अपने संबोधन में संघ प्रमुख मोहन भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat) ने कहा कि राष्ट्र के वैभव और शांति के लिए काम कर रहे सभी भारतीय ‘हिंदू’ हैं


COMMENTS