पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक ने ट्वीट करके कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत के अगले प्रधानमंत्री बनने वाले हैं.
पाकिस्तान ने भारत की राजनीति में एक बार फिर घुसपैठ करनेे की कोशिश की है. वहां के पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक ने ट्वीट करके कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत के अगले प्रधानमंत्री बनने वाले हैं. पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत पर भी निशाना साधा है.
