प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरुवल्ला में एक जनसभा को संबोधित किया. यहां उन्होंने कहा कि केरलम इस बार बदलाव तय है. एलडीएफ सरकार का काउंटडाउन शुरू हो गया
केरलम में चुनावी माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवल्ला रैली में बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि राज्य में बदलाव तय है और LDF सरकार का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार जनता का रुख बदला हुआ है और NDA को व्यापक समर्थन मिल रहा है. प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर भी निशाना साधा है.
केरलम में माहौल पूरा चुनावी हो गया है. यहां की जनता 9 अप्रैल को मतदान करेंगे और परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे. चुनावी रैलियों का शोर पूरे प्रदेश में सुना जा सकता है. शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरुवल्ला में एक जनसभा को संबोधित किया. यहां उन्होंने कहा कि केरलम इस बार बदलाव तय है. एलडीएफ सरकार का काउंटडाउन शुरू हो गया है. उन्होंने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर जंग के बीच बयानबाजी करने को लेकर चेतावनी दी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी एनडीए के प्रति जनता के भरोसे को दिखाती है. उन्होंने खास तौर पर माताओं और बहनों के समर्थन को स्नेह और विश्वास का प्रतीक बताया.
प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें केरल के चुनाव को नजदीक से देखने का मौका मिला है. वे पहले भी राज्य में आ चुके हैं, लेकिन इस बार माहौल अलग नजर आ रहा है.
प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया कि केरलम में अब बड़ा राजनीतिक बदलाव होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि 9 अप्रैल को मतदान और 4 मई को नतीजों की घोषणा के साथ तस्वीर साफ हो जाएगी.

COMMENTS