आज सोने के भाव में नरमी देखने को मिली है...और चांदी भी थोड़ी सस्ती हुई है।
सोने और चांदी के बाजार से आज एक बार फिर अच्छी खबर आई है।
पिछले कुछ दिनों में जहां सोने और चांदी ने तेजी दिखाई थी...वहीं आज भारतीय सर्राफा बाजार में तस्वीर थोड़ी अलग नजर आ रही है। आज सोने के भाव में नरमी देखने को मिली है...और चांदी भी थोड़ी सस्ती हुई है।
लेकिन दोस्तों...सवाल सिर्फ इतना नहीं है कि आज सोना कितने रुपये सस्ता हुआ। असली सवाल ये है कि...
क्या यह सिर्फ एक छोटी सी गिरावट है?
या फिर आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है?
क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में अभी भी कई ऐसे फैक्टर हैं...
जो कभी कीमतों को ऊपर धकेल रहे हैं...तो कभी अचानक दबाव बना रहे हैं।
आज की इस वीडियो में हम आपको बताएंगे...
21 सितंबर को 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का ताजा भाव क्या है...साथ ही जानेंगे आज चांदी कितने रुपये प्रति किलो पहुँच चुकी है..और सबसे जरूरी बात...क्या आपको अभी सोना चाँदी खरीदना चाहिए?
तो ऐसे में दोस्तो अब जल्दी से जान लेते है, आज भारतीय सर्राफा बाजार के अनुसार चांदी के ताजा भाव क्या है।
तो आज भारतीय सर्राफा बाजार के अनुसार 1 ग्राम चाँदी का भाव है 254 रुपये 90 पैसे, 8 ग्राम चाँदी का भाव है 2,039 रुपये 20 पैसे, दस ग्राम चाँदी का भाव है 2,549 रुपये, सो ग्राम चाँदी का भाव है 25,490 रुपये, और एक किलो चाँदी का भाव है 2,54,900 रूपये।
अब बात करते हैं आज सोने चाँदी की कीमतो में आ रहे जबरदस्त उतार चढ़ाव के बारे में।
तो आज घरेलू बाजार में भले ही मामूली नरमी दिखाई दे रही हो...लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाल ही में सोने और चांदी ने अच्छी तेजी दिखाई थी।
आज शुरुआती एशियाई कारोबार में स्पॉट गोल्ड करीब 0.2 प्रतिशत नीचे आकर 4,368 डॉलर प्रति औंस के आसपास था।
वहीं स्पॉट सिल्वर करीब 66.31 डॉलर प्रति औंस पर थी।
अब सवाल है...सोने पर दबाव क्यों बन रहा है?
सबसे बड़ी वजहों में से एक है...महंगाई और ब्याज दरों की चिंता। दोस्तों...अमेरिका में हाल ही में फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर बढ़ाई है। और अब बाजार इस बात पर नजर रख रहा है कि आगे भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी हो सकती है या नहीं। जब ब्याज दरें ऊपर जाती हैं... तो ऐसे निवेश जिनसे ब्याज मिलता है...वे सोने के मुकाबले ज्यादा आकर्षक हो सकते हैं। क्योंकि सोना अपने आप कोई ब्याज नहीं देता।
इसलिए ब्याज दरों की उम्मीद बढ़ने पर सोने पर दबाव आ सकता है।
इसके अलावा सोने चांदी की कीमतो में उतार चढ़ाव का दूसरा बड़ा कारण है कच्चे तेल की कीमते।
मिडिल ईस्ट के तनाव की वजह से तेल की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
हालांकि कल कच्चे तेल की कीमतों में कुछ नरमी दिखाई दी। ब्रेंट क्रूड करीब 2.08 प्रतिशत गिरकर 101.71 डॉलर प्रति बैरल और WTI करीब 2.14 प्रतिशत गिरकर 98.15 डॉलर प्रति बैरल पर आया। दोस्तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि में तेल और सोने के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है...वह है महंगाई। जब तेल महंगा होता है... तो ईंधन और दूसरी चीजों की लागत बढ़ सकती है। इससे महंगाई का दबाव बढ़ने की चिंता होती है। और अगर महंगाई ज्यादा रहती है...तो केंद्रीय बैंक ब्याज दरों को ऊंचा रखने की तरफ जा सकते हैं।
तीसरा बड़ा फैक्टर है अमेरिकी डॉलर। सोना पूरी दुनिया में डॉलर में कीमत तय होने वाली प्रमुख कमोडिटी है। इसलिए डॉलर मजबूत होता है तो दूसरे देशों के खरीदारों के लिए सोना महंगा पड़ सकता है। और डॉलर कमजोर होता है तो सोने को कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि हाल के सेशन में डॉलर मजबूत रहने के बावजूद सोने में तेजी देखने को मिली...इससे पता चलता है कि इस समय बाजार पर सिर्फ डॉलर का असर नहीं है। कई फैक्टर एक साथ काम कर रहे हैं।
और चौथी बड़ी वजह है दुनिया में बढ़ता तनाव।
दोस्तों, जब दुनिया में कहीं युद्ध या बड़ा तनाव शुरू होता है, तो निवेशकों की चिंता बढ़ जाती है।
ऐसे माहौल में लोग अक्सर अपने पैसे को सुरक्षित जगहों पर रखने की कोशिश करते हैं। मिडिल ईस्ट में चल रही परिस्थितियां भी इस समय कमोडिटी बाजार के लिए महत्वपूर्ण हैं।
अब सबसे बड़ा सवाल है कि आगे सोना-चांदी सस्ता होगा या महंगा?
तो इसका पक्का जवाब अभी देना मुश्किल है, क्योंकि कीमतें कई चीजों पर निर्भर करती हैं।
अगर डॉलर और ब्याज दरें बढ़ती हैं, तो सोने-चांदी पर दबाव आ सकता है और भाव नीचे आ सकते हैं।
लेकिन अगर दुनिया में तनाव बढ़ता है, डॉलर कमजोर होता है या महंगाई को लेकर चिंता बढ़ती है, तो सोने को सहारा मिल सकता है और भाव ऊपर जा सकते हैं।
यानी आने वाले दिनों में कभी तेजी तो कभी गिरावट, दोनों देखने को मिल सकती हैं।
अब सबसे बड़ा सवाल—अभी सोना-चांदी खरीदें या थोड़ा इंतजार करें?
अगर आपकी खरीदारी किसी जरूरी काम के लिए है, तो सिर्फ एक-दो दिन की कीमत देखकर फैसला करना जरूरी नहीं है। लेकिन अगर खरीदारी तुरंत जरूरी नही है, तो थोड़ा इंतजार करके बाजार के अगले कुछ दिनों के रुझान को देखना अच्छा हो सकता है। क्योकि देखा जाए तो अभी सोने चाँदी की कीमतो में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
अब जान लेते है , आज भारतीय सर्राफा बाजार के मुताबिक 18 कैरेट सोने का ताजा भाव क्या है। तो आज 18 कैरेट सोने के हिसाब से 1 ग्राम सोने का भाव है 11,702 रुपये, आठ ग्राम सोने का भाव है 93,616 रुपये, दस ग्राम सोने का भाव है 1,17,020 रुपये, और सौ ग्राम सोने का भाव है 11,70,200 रुपये।
साथ ही अब जान लेते हैं कि ज्वेलरी में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने का आज का ताजा भाव क्या चल रहा है।
उससे पहले आप हमारे चैनल को Subscribe करके कमेंट में अपने शहर या राज्य का नाम जरूर लिखे। ताकि हम आपके वहाँ चल रहे सोने-चांदी के ताजा भाव कमेंट का रिप्लाई करके बता सके।
तो सर्राफा बाजार के अनुसार बाईस कैरेट सोने के हिसाब से 1 ग्राम सोने का भाव है 14,299 रुपये, आठ ग्राम सोने का भाव है 1,14,392 रुपये, दस ग्राम सोने का भाव है 1,42,990 रुपये, और सौ ग्राम सोने का भाव है 14,29,900 रुपये।
इसी के साथ अब जान लेते है आज सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के ताजा भाव क्या है।
लेकिन आगे बढ़ने से पहले एक जरूरी जानकारी।
वीडियो में बताए गए सोने-चांदी के भाव होलसेल बाजार के भाव हैं।
इसलिए ज्वेलरी खरीदते समय इनपर 3 प्रतिशत GST और मेकिंग चार्ज अलग से जुड़ सकता है। इसलिए दुकान पर सोने चाँदी की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है।
तो आज भरतीय सर्राफा बाजार के मुताबिक 24 कैरेट सोने के हिसाब से 1 ग्राम सोने का भाव है 15,598 रुपये, आठ ग्राम सोने का भाव है 1,24,784 रुपये, दस ग्राम सोने का भाव है 1,55,980 रूपये, और सौ ग्राम सोने का भाव है 15,59,800 रुपये।

COMMENTS