3C वेबसाइट पर उपलब्ध लिस्टिंग के अनुसार, मॉडल नंबर M2006C3LC वाले रेडमी फोन में 10W चार्जिंग सपोर्ट होगा।
Redmi 9A जल्द लॉन्च हो सकता है। स्मार्टफोन Redmi 9 का टोन-डाउन वर्ज़न और Redmi 8A का अपग्रेड होगा। हालांकि अभी Xiaomi की ओर से इसके लॉन्च को लेकर आधिकारिक पुष्टि करना बाकी है, लेकिन चीन के सर्टिफिककेशन एजेंसी 3C के डेटाबेस पर इस फोन की एक लिस्टिंग ऑनलाइन सामने आई है, जो नए रेडमी फोन पर काम चलने का सुझाव देती है। हैंडसेट एक मॉडल नंबर M2006C3LC के साथ दिखाई देता है, जिसके बारे में माना जाता है कि यह Redmi 9A के वेरिएंट्स में से एक का है। याद दिलाते चलें कि हाल ही में एक और Redmi 9A वेरिएंट को कथित तौर पर यूएस फेडरल कम्युनिकेशंस कमिशन (FCC) साइट पर स्पॉट किए गया था।
3C वेबसाइट पर उपलब्ध लिस्टिंग के अनुसार, मॉडल नंबर M2006C3LC वाले रेडमी फोन में 10W चार्जिंग सपोर्ट होगा। यह सुझाव देता है कि नया मॉडल एक एंट्री-लेवल फोन होगा। इसके अलावा लिस्टिंग में फोन को 23 जून को सर्टिफिकेशन मिलने की जानकारी दी गई है, जिससे पता चलता है कि फोन एक नया मॉडल है।
इस लिस्टिंग में Redmi 9A को लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी गई है, हालांकि दिए गए मॉडल नंबर का उस Redmi फोन के साथ संबंध ज़रूर है, जो FCC साइट पर मॉडल नंबर M2006C3LG के साथ सामने आया था। उस फोन को Redmi 9A बताया गया था। इस प्रकार, यह संभावना है कि नया मॉडल आगामी रेडमी फोन का एक वेरिएंट हो सकता है।
COMMENTS