किशमिश में मौजूद नेचुरल शुगर आसानी से पच जाती है. जिससे शरीर को तुरंत ही ताकत मिल जाती है. इसमें कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है. इस वजह से ये...
किशमिश में मौजूद नेचुरल शुगर आसानी से पच जाती है. जिससे शरीर को तुरंत ही ताकत मिल जाती है. इसमें कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है. इस वजह से ये दिल के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है.
2. पाचन क्रिया के लिए
किशमिश खाने से हाजमा ठीक रहता है. ये पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मददगार है। कब्ज की समस्या से जूझ रहे लोगों को हर रोज किशमिश खाने की सलाह दी जाती है. भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद है।
3. हड्डियों के लिए
किशमिश में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पायी जाती है, जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं।
4. अच्छी सेहत के लिए
किशमिश खाने से मोटापा कंट्रोल में रहता है। इसमें नेचुरल शुगर होती है। ऐसे में इस नेचुरल शुगर को खाने से स्वाद भी बना रहता है और सेहत भी.
5. खून की कमी नहीं होती
रोजाना किशमिश खाने से एनिमिया की शिकायत नहीं होती।

COMMENTS