शुक्र का बड़ा परिवर्तन , 4 राशियाँ पर लूटेगा कुबेर का खजाना

आने वाले गोचर की बात करें तो गुरु ग्रह का तुला राशि में प्रवेश हो रहा

Horoscope

आपको बता दें कि देवगुरू बृहस्पति ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सबसे मजबूत और विशाल ग्रह माने गए हैं। इनका प्रभाव यदि कुंडली में अच्छा है तो यह उमीद से अधिक लाभ दिलाएंगे किंतु वहीं दूसरी ओर गुरु ग्रह का कमजोर होना जातक के जीवन की तमाम खुशियों को आने से पहले ही नष्ट कर देता है।

आने वाले गोचर की बात करें तो गुरु ग्रह का तुला राशि में प्रवेश हो रहा है, तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है जो कि गुरु ग्रह का शत्रु ग्रह माना गया है। गुरु के सूर्य-चंद्र-मंगल मित्र हैं जबकि बुध-शुक्र से शत्रुता व सम शनि से है।
इसके अलावा गुरु कर्क राशि में उच्च एवं मकर राशि में नीच प्रभाव वाले होते हैं। तो इसका मतलब है कि इस गोचर का सबसे अधिक लाभ कर्क राशि को होगा चूंकि इस राशि का स्वामी ग्रह चंद्र, गुरु का मित्र ही है।

किंतु कितना लाभ होगा और कितना नुकसान, यह प्रत्येक जातक की जन्म कुंडली पर आधारित है। यदि किसी जातक की दशा, अंतर्दशा या महादशा चल रही है और उसका प्रभाव शुभ या अशुभ है तो गोचर के दौरान उसे उसका प्रभाव कई गुणा अधिक देखने को मिलेगा। यानि कि शुभ स्थिति और मजबूत हो जाएगी और अशुभ स्थिति में बैठे गुरु जातकों की परेशानियां और भी ज्यादा बढ़ा देंगे।

लेकिन ज्योतिष की बारह राशियों पर इस होने वाले गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा और अशुभ गुरु को शांत करने के क्या उपाय हैं, यह हम आपको आगे की स्लाइड्स में देने जा रहे हैं। ध्यान रहे कि ज्योतिष का यह अवलोकन चंद्र राशि पर आधारित है।
मेष राशि

मेष के स्वामी ग्रह मंगल हैं जो कि गुरु ग्रह के मित्र हैं, तो संभव है कि इस राशि के जातकों को अधिक नुकसान नहीं होगा। इस राशि में गुरु सातवें भाव में गोचर करेंगे, परिणाम स्वरूप बिजनेस करने वालों को लाभ होगा। वे लोग जो साझेदारी का बिजनेस करते हैं, उन्हें अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। शिक्षा, यात्रा, प्रमोशन आदि क्षेत्रों में सफलता मिलेगी।
वृषभ राशि

वृषभ के स्वामी ग्रह शुक्र हैं जो कि गुरु ग्रह के शत्रु ग्रह हैं। इस गोचर के दौरान आपको बहुत ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। गुरु आपकी राशि के छठे भाव में गोचर करेंगे जिसके कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके कॅरियर में आप अच्छा परफार्म करेंगे। किंतु यह गोचर आपके स्वास्थ्य पर अटैक करेगा, इसलिए पहले से ही सावधानी बनाए रखें।

मिथुन राशि
गुरु आपकी राशि के पांचवें भाव में गोचर करेंगे, मिथुन के स्वामी ग्रह बुध हैं जिसकी गुरु से शत्रुता होना इस राशि के लोगों को भारी पड़ेगा। लेकिन जिन लोगों की राशि में गुरु की स्थिति मजबूत होगी उन्हें इस गोचर का काफी लाभ मिलने वाला है। कॅरियर, बिजनेस से लेकर रोमांस और शादीशुदा जीवन तक हर चीज आनंद उठाएंगे ये लोग।

कर्क राशि
गुरु ग्रह से चंद्रमा की मित्रता और राशि में गुरु का उच्च स्थान दोनों ही इस राशि के जातकों के लिए फायदेमंद होने वाला है। इस दौरान जिन जातकों की कुंडली में गुरु मजबूत होंगे, उन्हें कई गुणा अधिक लाभ होगा। यह गोचर आपके आत्मविश्वास को बढ़ावा देगा, परिवार में खुशियां लाएगा और एक-एक करके आपकी कई इच्छाओं को पूर्ण कर सकता है।

सिंह राशि
सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य, जो कि ग्रुह ग्रह का मित्र है, यह आपको सफलता दिलाएगा। संभव है कि ऑफिस या बिजनेस में आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लग जाए। आपका बढ़ता आत्मविश्वास आपके जीवन को बदलकर रख देगा। कुल मिलाकर यह गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ होने वाला है।

कन्या राशि
गुरु ग्रह का कन्या राशि के दूसरे भाव में गोचर होगा, फलस्वरूप यह गोचर लाभदायी होगा। आर्थिक मोर्चे पर आप सफलता हासिल करेंगे। कोई पुराना फंसा हुआ धन लौटकर वापस आएगा। किंतु इस राशि का स्वामी ग्रह बुध है जिसकी गुरु ग्रह से शत्रुता इस राशि के जातकों के लिए कष्ट पैदा कर सकती है।

तुला राशि
तुला राशि के लग्न भाव में ही देवगुरू बृहस्पति का आना काफी प्रभावशाली होगा। इस राशि के जातकों को इस गोचर के दौरान सबसे अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है, जिसके दो कारण हैं – पहला तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र, गुरु का प्रबलतम शत्रु है और शुक्र हमेशा ही गुरु पर हावी रहा है

जिसके कारण संभव है कि गोचर के दौरान शुभ घटना भी अशुभ में बदल सकती है। दूसरा, यदि तुला राशि के किसी जातक की दशा या अंतर्दशा चल रही है तो सावधान रहना होगा, यह स्वास्थ्य और धन दोनों पर ही बुरा प्रभाव लाएगा। लेकिन खुद पर विश्वास बनाए रखने वाले जातक कठिन परिस्थितियों से बाहर जरूर आ जाएंगे।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक का स्वामी ग्रह मंगल (गुरु ग्रह का मित्र) इस गोचर के दौरान इस राशि के जातकों को लाभ दिलाएगा। इस दौरान वृश्चिक राशि के जातक उन गतिविधियों का आनंद ले सकते है जो अंदरूनी गहरी छाप छोड़ें। आप अधिक दयालु, समझदार और संवेदनशील हो सकते है। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि इस दौरान भाग्य आपका साथ देगा।
धनु राशि
यह गुरु ग्रह की अपनी राशि है, जिसका लाभ इस राशि के जातकों को देखने को मिल सकता है। नए संपर्क बनेंगे, साथ ही पुराने दोस्तों का भी पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपको इस दौरान कॅरियर में खास ग्रोथ मिलेगी। संभव है कि आप किसी नए प्रोजेक्ट का हिस्सा बनें। इस गोचर का और भी अधिक लाभ पाने के लिए गुरु ग्रह को मजबूत बनाए के उपाय करें।

मकर राशि
गुरु ग्रह के गोचर के बाद मकर राशि के जातकों को 2 कारणों से सावधान रहना होगा – पहला, इस राशि का स्वामी ग्रह शनि है जो कि गुरु का सम ग्रह है, तो संभव है कि नुकसान हुआ तो उसे कम करना मुश्किल हो जाएगा। दूसरा कारण, गुरु ग्रह का मकर राशि में नीच का स्थान होता है, जो कि नुकसानदेह साबित हो सकता है।

लेकिन ज्योतिष अवलोकन के अनुसार यह गोचर, जो कि इस राशि के दसवें भाव में हो रहा है, वह कुछ जातकों को कॅरियर के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कराएगा। इस अवधि में नौकरी में प्रमोशन, नर्इ नौकरी के अवसर, महत्वपूर्ण इनाम या बल्कि शादी की संभावना है।
कुम्भ राशि

शनि की राशि कुम्भ के लिए गुरु ग्रह का यह गोचर मिलाजुला रहेगा। नौवें भाव में गुरु का आना यात्रा, पढ़ार्इ, विदेशगमन के नए अवसर दिला सकता है। अगर कोई नई बिजनेस डील करने का सोच रहे हैं तब भी यह समय अच्छा रहेगा। जिन जातकों की कुंडली में गुरु और शनि दोनों का स्थान मजबूत होगा, उन्हें इस गोचर के दौरान कई सारे लाभ प्राप्त होंगे।
मीन राशि
मीन राशि का स्वामी ग्रह स्वयं गुरु ही है, तो संभव है कि जीवन में अधिक बदलाव ना आएं लेकिन हर पल सावधानी बनाए रखें। गोचर आपकी राशि के आठवें भाव में हो रहा है, जिसके कारण फाइनेंस, लोन, टैक्स, सेक्सुएलिटी, इंटिमेसी आदि मामलों में लाभ प्राप्त कर सकते हैं। गोचर का अधिक लाभ उठाने के लिए गुरु ग्रह को मजबूत करने के उपाय कर सकते हैं।

उपाय
चलिए अब आपको गुरु ग्रह को मजबूत करने के सरल किंतु प्रभावशाली उपाय बताते हैं। गुरुवार देवगुरु बृहस्पति को समर्पित दिन माना गया है, तो इसदिन पीला अनाज या वस्तुएं अवश्य दान करें। पीले वस्त्र पहनें और किसी का बुरा ना सोचें ना ही कोई अपशब्द बोलें। इस दिन बाल धोने से बचें और संभव हो तो काले वस्त्र धारण ना करें।

COMMENTS

Name

2023 Hyundai Creta facelift,1,2024 ki new movie,1,amrood ke fayde,1,amrud,1,amrud khane ke fayde,1,Bollywood Gossips,8,bollywood movie 2024,1,cars news,1,Crime,11,elista els musibar,1,elista els musiking 1600,1,elista musistrom 1600,1,Health Tips,47,Hero Mavrick 440 Design,1,Hero Mavrick 440 Engine,1,Hero Mavrick 440 Features,1,Hero Mavrick 440 Officially Teased,1,Hero Mavrick 440 Price,1,Hero Mavrick 440 Suspensions and brakes,1,Horoscope,52,Hyundai Creta emi plan,1,Hyundai Creta engine,1,hyundai creta features,1,Hyundai Creta safety,1,Infinix Smart 8,1,Infinix Smart 8 camera,1,Infinix Smart 8 features,1,Infinix Smart 8 price,1,Infinix Smart 8 specifications,1,January 2024 new movie,1,January Offer Hyundai Creta,1,January Offer Hyundai Creta list,1,Jobs,1,Lifestyle,4,New movie 2024,1,Poco x6,1,Poco x6 pro,1,Poco x6 series,1,poco x6 series launched,1,Politics News,116,Sone Chandi ka Bhav,1,Tech News,18,Videos,2,Viral News,92,
ltr
item
न्यूज़ सवेरा: शुक्र का बड़ा परिवर्तन , 4 राशियाँ पर लूटेगा कुबेर का खजाना
शुक्र का बड़ा परिवर्तन , 4 राशियाँ पर लूटेगा कुबेर का खजाना
आने वाले गोचर की बात करें तो गुरु ग्रह का तुला राशि में प्रवेश हो रहा
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEh_T5ma3WCPjkjvyWmaS0G5TuwZJapzMUX4FmQh_NC8EQSOPBvkq21ZblVPbr164a5JpE457tjK861cBsm1NjN9yWgHxK6m01KdwlIHmgqIgIx-Idefw5uUkDY57XCEDI7QYUlxSIg675I/s320/92038-3.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEh_T5ma3WCPjkjvyWmaS0G5TuwZJapzMUX4FmQh_NC8EQSOPBvkq21ZblVPbr164a5JpE457tjK861cBsm1NjN9yWgHxK6m01KdwlIHmgqIgIx-Idefw5uUkDY57XCEDI7QYUlxSIg675I/s72-c/92038-3.jpg
न्यूज़ सवेरा
https://newssawera.blogspot.com/2019/05/horoscope_26.html
https://newssawera.blogspot.com/
https://newssawera.blogspot.com/
https://newssawera.blogspot.com/2019/05/horoscope_26.html
true
5779332363076530170
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy